source
click here
बजट में नहीं मिली ट्रेन, निजीकरण के सवाल पर यूनियन में आक्रोश
बोले आमलोग
संस, जमालपुर (मुंगेर) : रेल नगरी जमालपुर में सोमवार को दिन भर लोगों की नजरें टीवी सेट...
more... से चिपकी रही। लोग संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाले बजट पर नजर जमाए हुए थे। लोग रेलवे के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने की आस लगाए हुए थे। लेकिन, बजट में न तो नई ट्रेन मिली और न ही कारखाना को लेकर कोई बड़ी घोषणा हुई। यात्रियों की नई दिल्ली, पंजाब और अन्य जगहों के लिए ट्रेन की मांग धरी की धरी रह गई। सवारी गाड़ियों की संख्या भी नहीं बढ़ाई गई, जो यहां बड़ी जरूरतों में से एक है। मालदा मंडल में भागलपुर के बाद राजस्व देने के मामले में जमालपुर तीसरे स्थान पर है। एशिया का पहला रेल कारखाना होने के बाद भी जमालपुर रेल कारखाना पर नजरें इनायत नहीं हो सकी।
रेल बजट में जमालपुर को एक बार फिर उपेक्षित किया गया है। सर्वाधिक जरूरत सवारी गाड़ियों की है। साहेबगंज जाने के लिए सड़क का हाल बेहाल है। इस कारण यहां ट्रेन बढ़ाने की जरूरत थी। हावड़ा, धनबाद और मालदा के लिए इंटरसिटी की मांग एक अर्से से की जा रही है। साप्ताहिक और द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का फेरा भी नहीं बढ़ाया गया।
दिलीप लिट्टी पानी, सामाजिक कार्यकर्ता
रेलवे में मानव रहित फाटक बंद करने की घोषणा काफी सराहनीय है। कुछ नई ट्रेनें की घोषणा होती तो बेहतर रहता। मिलाजुलाकर बजट ठीक है। बजट में ट्रेन नहीं चाहिए, लोकल ट्रेन का फेरा बढ़ाने की जरूरत थी। एक्ट अप्रेंटिस करने वालों को नौकरी के लिए किसी तरह की घोषणा नहीं की गई है। इस पर रेलवे को ध्यान देने की जरूरत थी।
अमित सिंह, यात्री
बजट में सुरक्षा और संरक्षा पर फोकस किया गया है। इसके लिए बड़ी रकम की घोषणा की गई है। आयकर छूट से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। पीपीपी मोड और निजीकरण पर सरकार का फ़ोकस रहा। यह गलत है। यूनियन की ओर से इसका विरोध हो रहा है। निजीकरण कभी लागू नहीं होने दिया जाएगा। आयकर र्टिन का दायर पांच लाख कर दिया गया है।
विरेंद्र कुमार यादव, शाखा सचिव ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन
नई दिल्ली के लिए अभी सीधी दो ट्रेन है। बजट में एक भी नई ट्रेन नहीं दिए जाने से काफी निराशा हुई है। महिला बोगियों में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण काउंटर होना चाहिए। ट्रेनों का फेरा बढ़ाने की जरूरत थी। जमशेदपुर जाने के लिए बस या किऊल से दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
वीणा देवी, महिला यात्री
डेवलपमेंट पर खास फोकस रहा। रेल क्षेत्र में विकास की जरूरत है। ट्रेन नहीं चलने से यात्रियों में निराशा हुई है। यहां से पंजाब, जमशेदपुर, के लिए सीधी ट्रेन चलाने की जरूरत थी। यहां के यात्रियों को टाटा जाने के लिए बस या किऊल जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
प्रकाश यादव, यात्री
इस बजट में आयकर दर पांच लाख कर किए जाने से मध्यम वर्ग के लोगों को काफी राहत मिलेगी। आम लोगों के हित में बजट है। कृषि पर पूरी तरह से फोकस किया गया बजट है। रेल डेवलपमेंट और सुरक्षा के लिए राशि की घोषणा की गई है। सराहनीय बजट है।
रजनीश कुमार
’पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और अन्य राज्यों की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की जरूरत थी। लेकिन कुछ नहीं मिला।
munger/jamalpur/bhagalpur