Part-3/
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां
• पंजाब : देश में सबसे ज्यादा 90 प्रतिशत की सुधार दर दर्ज करने के बावजूद किसी प्रकार के आत्म-संतोष से इनकार करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि घरेलू उड़ानों, ट्रेनों और बसों सहित राज्य में आने वाले सभी लोगों को अनिवार्य रूप से 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा। राज्य में आने वालों की राज्य और जिले की सीमा पर सभी प्रवेश बिंदुओं के साथ ही रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों पर जांच की जाएगी, जिनमें लक्षण पाए जाते हैं...
more... उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन के लिए भेजा जाएगा। वहीं अन्य लोगों के लिए 2 सप्ताह का होम क्वारंटाइन अनिवार्य होगा।
• हरियाणा : विद्यालयी शिक्षा विभाग ने कोविड-19 के दौरान निजी विद्यालयों द्वारा शुल्क वसूलने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निजी विद्यालयों को मासिक आधार पर सिर्फ ट्यूशन शुल्क वसूलने के आदेश दिए गए हैं और निर्माण कोष, रखरखाव कोष जैसे अन्य कोष, प्रवेश शुल्क, कंप्यूटर शुल्क आदि को कोविड-19 के चलते स्थगित कर दिया गया है। सभी निजी विद्यालयों को लॉकडाउन की अवधि के दौरान ट्यूशन शुल्क में बढ़ोतरी नहीं करने, परिवहन शुल्क नहीं लेने, स्कूल यूनिफॉर्म और किताबें नहीं बदलने के निर्देश भी दिए गए हैं।
• हिमाचल प्रदेश : देश के साथ ही राज्य में नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण जारी लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश के निजी विद्यालयों को सिर्फ ट्यूशन शुल्क वसूलने की ही अनुमति दी जाएगी।
• केरल : आज कोविड के चलते एक और मरीज की मृत्यु हो गई, जो 53 वर्षीय कैंसर की मरीज महिला थीं और हाल में दुबई से वापस लौटी थीं। उनकी आज दोपहर कोझिकोड एमसी में मृत्यु हो गई। चेन्नई से लौटा एक 17 वर्षीय युवक जो जांच में पॉजिटिव पाया गया था, उसकी आज पैरियारम एमसी, कन्नूर में मृत्यु हो गई। हालांकि अस्पताल के अधिकारियों ने युवक की मस्तिष्क संक्रमण से मृत्यु होने की बात कही है। अबू धाबी में केरल के दो लोगों की कोविड-19 के चलते मृत्यु होने से खाड़ी क्षेत्र में मरने वाले राज्य के लोगों की कुल संख्या बढ़कर 105 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने आगाह किया कि प्रति दिन कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में निगरानी के अधीन लोगों को क्वारंटाइन की शर्तों को उल्लंघन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य ने दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में आने वाले अप्रवासियों और केरलवासियों का समाधान निकालने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है। राज्य में कल कोविड-19 के कुल 62 मामले दर्ज किए गए। वहीं अभी तक कोविड से पांच लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
• तमिलनाडु : संघ शासित क्षेत्र पुडुचेरी में तीन नए पॉजिटिव मामले सामने आने के साथ कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 25 तक पहुंच गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सामुदायिक प्रसार की कोई स्थिति नहीं है; मामलों में बढ़ोतरी चेन्नई में घनी आबादी वाले नियंत्रण (कॉन्टेनमेंट) क्षेत्रों में देखने को मिल रही है। वित्त विभाग द्वारा तैयार एक अनुमान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के कारण राज्य को 35,000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने की आशंका है। कल तक कुल सक्रिय मामले: 15,512, सक्रिय मामले : 7,915, मृत्यु : 103, डिस्चार्ज : 7,491। चेन्नई में सक्रिय मामले 5,865 के स्तर पर पहुंच गए हैं।