Part-5/
• मध्य प्रदेश : राज्य में 201 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 6,371 तक पहुंच गई। इंदौर में सबसे ज्यादा 2,933 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वामपंथी आतंकवाद से प्रभावित बालाघाट जिले ने मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण जॉब कार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराने में पहला स्थान हासिल किया है। 1.23 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
• छत्तीसगढ़ : रिकॉर्ड 44 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कोविड-19 के सक्रिय मामलों की कुल संख्या बढ़कर 152 हो गई है।...
more... इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 214 हो गए।
• गोवा : कोविड-19 संक्रमण का एक नया मामला दर्ज किया गया, जिससे पॉजिटिव मरीजों की संख्या 55 के स्तर पर पहुंच गई। इनमें से 39 सक्रिय मामले हैं। गोवा में सभी नए मामले बाहर से आ रहे लोगों से संबंधित हैं।
• अरुणाचल प्रदेश : सचिव, सामान्य प्रशासन ने कहा कि सचिवालय में नए पैटर्न पर सिर्फ न्यूनतम कर्मचारियों के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर महिला कर्मचारी बच्चों की देखभाल के लिए छुट्टी ले सकती हैं।
• मणिपुर : राज्य में तीन नए लोग जांच में पॉजिटिव पाए गए। इनमें सभी दूसरे स्थानों से लौटने वाले लोग हैं। राज्य में अब 28 सक्रिय मामले हैं। इम्फाल हवाई अड्डे पर सामान्य विमानन यातायात शुरू करने से पहले एसओपी पूर्वाभ्यास किया गया।
• मिजोरम : लेंगपुई हवाई अड्डे, आइजोल में कल थर्मल और ऑप्टिकल बाई-स्पेक्ट्रम कैमरा लगा दिया गया। लेंगपुई हवाई अड्डा भारत के चार और पूर्वोत्तर के राज्यों में से संभवतः पहला हवाई अड्डा बन गया है, जहां यात्रियों के तापमान की निगरानी के लिए आधुनिक प्रणाली लगी हुई है।
• नागालैंड : कृषि विभाग के अधिकारियों ने कोविड-19 के प्रति जागरूक करने और कोविड-19 के संबंध में कृषि परामर्श देने के लिए मोकोकचुंग में किसानों के साथ संवाद किया।
***
एसजी/एएम/एमपी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1626668)