Part-3/
कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग ने कोविड-19 महामारी के दौरान जमीनी स्तर पर किसानों और खेती से संबंधित गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए कई उपाय किए
भारत सरकार का कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग कोविड-19 महामारी के दौरान जमीनी स्तर पर किसानों और खेती से संबंधित गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए कई उपाय कर रहा है। खरीफ फसलों...
more... के अंतर्गत बुवाई क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति देखी गई है। धान: पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 49.23 लाख हेक्टेयर की तुलना में ग्रीष्मकालीन धान के तहत लगभग 68.08 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गई।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-
कोविड-19 के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत के आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने में अग्रणी भूमिका निभाएगा: डॉ. जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि कोविड युग की समाप्ति के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र अपनी विशाल प्राकृतिक और मानव कौशल संसाधनों की सहायता से भारत को एक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने के लिए नेतृत्व प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के सफल प्रबंधन के कारण पूर्वोत्तर क्षेत्र की महिला शक्ति (मातृशक्ति) आर्थिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में बढ़त प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महामारी के खिलाफ लड़ाई में महिलाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और पूर्वोत्तर क्षेत्र को कोरोना प्रबंधन के मॉडल के रूप में उभरने में सहायता प्रदान की है। वे एक वेबिनार के माध्यम से, पूर्वोत्तर क्षेत्र सामुदायिक संसाधन और प्रबंधन कार्यक्रम (एनईआरसीओआरएमपी) से जुड़े विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत कर रहे थे।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-
पीआईबी के क्षेत्र अधिकारियों से प्राप्त जानकारियां
• महाराष्ट्र : ऐसा दिन रहा जब भारत में पहली बार कोविड-19 के मरीजों की संख्या एक दिन में 20,000 बढ़ गई, महाराष्ट्र में 6,364 नये मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या, 1,92,990 पर पहुंच गई। 1.04 लाख से अधिक मरीजों का इलाज हो चुका है, कुल सक्रिय मामलों की संख्या 79,911 है। मुंबई शहर ने 1,392 मामलों की जानकारी दी है। जबकि मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या स्थिर हो गई है, मुंबई महानगर क्षेत्र के सेटलाइट शहर- ठाणे, कल्याण-डोम्बीवली, मीरा-भेंडर कोविड के नये हॉट स्पॉट बन गए हैं।
• गुजरात: गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनो वायरस के 687 नए पॉजीटिव मामले दर्ज किए, जिसके बाद कोरोना मरीजों की कुल संख्या 34,686 हो गई। इसके अलावा, कोविड-19 के कारण 18 मरीजों की जान जा चुकी है, राज्य में बीमारी से कुल मौतों की संख्या 1,906 है। अहमदाबाद नगर निगम, एएमसी ने नए मामलों का पता लगाने के बाद माइक्रो-कंटेनमेंट ज़ोन में शहर के 26 नए क्षेत्रों को जोड़ा है। एएमसी के स्वास्थ्य विभाग ने इन क्षेत्रों में घर-घर जाकर निगरानी और सामूहिक जांच शुरू कर दी है।
• राजस्थान: आज सुबह 204 नए मामले और 3 मौतें दर्ज की गई हैं, जिसके बाद कोरोना वायरस पॉजिटिव रोगियों की कुल संख्या 19,256 तक पहुंच गई है।
वर्तमान में राज्य में 3,461 सक्रिय मामले हैं, जबकि राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 443 पर पहुंच चुकी है। राज्य में अब तक 8.70 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई है।
• मध्य प्रदेश: कोविड-19 के 191 नए मामलों की पहचान की गई है, जिसके बाद राज्य में कोरोनो वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 14,297 पर पहुंच गई है। वर्तमान में राज्य में 2655 सक्रिय मामले हैं, 11049 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
• छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में 40 नए कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3,065 हो गई है। सक्रिय मामले 637 हैं।
• गोवा: शुक्रवार को 95 पॉजीटिव मामलों की पहचान की गई, राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 1,482 है। सक्रिय मामले 734 हैं।
• चंडीगढ़: कोविड-19 के कारण वर्तमान स्थिति और संघ शासित प्रदेश के सरकारी स्कू्लों में अध्ययन कर रहे छात्रों के माता-पिता की आर्थिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के पहले छह महीनों यानी अप्रैल-2020 से सितंबर-2020 तक एक बार के उपाय के रूप में सरकारी स्कूलों के 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों की वार्षिक और मासिक धनराशि माफ करने का फैसला किया है। सरकारी स्कूलों में 9वीं और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले लगभग 24500 छात्रों को इस फैसले से फायदा होगा।
• पंजाब: मुख्यमंत्री ने आगामी सप्ताह से कोविड-19 रैपिड एंटीजन जांच के लिए एक पायलट परियोजना शुरू करने के लिए आगे बढ़ने की इजाजत दे दी है। पायलट रैपिड एंटीजन परियोजना के सफल समापन पर, जिसमें न्यूनतम 1000 परीक्षण शामिल होंगे, राज्य में उद्योगों के फिर से खुलने और धान के खेतों में काम को देखते हुए लौटने वाले प्रवासी मजदूरों की इस तरह की जांच की जाएगी।
• हरियाणा: उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रव्यापी अनलॉक-2 के दौरान, औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियां सामान्य हो रही है और राज्य में सड़कों को मजबूत बनाने, मेट्रो के विस्तार और क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट कॉरिडोर प्रणाली के विकास की योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
• हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने 38वें स्थापना सप्ताह समारोह में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-हिमालयन जैव-संसाधन प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान राज्य के टांडा, चंबा और हमीरपुर मेडिकल कॉलेजों को कोविड-19 के परीक्षण के लिए सभी आवश्यक उपकरण और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने के अलावा कोविड-19 जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान उपभोक्ताओं के लिए अल्कोहल मुक्त हैंड सैनिटाइजर और हर्बल साबुन तैयार करने में भी सफल रहा।
• केरल: राजधानी तिरुवनंतपुरम में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है, और कोविड-19 को और अधिक क्षेत्रों में फैलने से रोकने के लिए कुछ और इलाकों को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किया गया है। सरकारी सचिवालय के बाहर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की पॉजिटिव जांच के बाद सशस्त्र बल रिजर्व शिविर में 22 पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन में रखा गया है। कोच्चि में इंदिरा गांधी सहकारी अस्पताल में इलाज के लिए आए एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल के 15 कर्मचारियों को क्वारंटाइन में रखा गया है। नई दिल्ली में आज एक और केरलवासी की कोविड से मौत हो गई, इसके साथ ही दिल्ली में मरने वाले मलयाली लोगों की संख्या 13 हो गई है। केरल में कल कोविड-19 के 211 नए मामलों की पुष्टि की गई, जो एक ही दिन में संक्रमित लोगों की सबसे अधिक संख्या है। संक्रमण के कारण 2,098 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है और कुल 1,77,001 लोगों को विभिन्न जिलों में निगरानी में रखा गया है।
• तमिलनाडु: पुडुचेरी में, निजी मेडिकल कॉलेज कोविड देखभाल केन्द्र स्थापित करने का विरोध कर रहे हैं; स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक ने इस मुद्दे को हल करने के लिए उपराज्यपाल किरण बेदी और मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी की सहायता मांगी है। पुडुचेरी में कोविड-19 से एक मौत और 80 ताजा मामलों की जानकारी मिली है, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 904 और मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों सहित जेआईपीएमईआर परिसर में कोविड-19 के 20 पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद, जिला कलेक्टर ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। तमिलनाडु भारत का दूसरा सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्य बन गया है, जहां कुल कोविड मामलों की संख्या 1 लाख को पार कर कल 102721 तक पहुंच चुकी है। 4329 नए मामले, इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले 2357 और 64 मौतों की कल जानकारी दी गई। कुल सक्रिय मामले: 42,955, मृत्यु: 1,385, इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी प्राप्तः 58,378, चेन्नई में सक्रिय मामले: 23581 हैं।
• कर्नाटक: राज्य ने स्पर्शोन्मुख मामलों के घर में एकांतवास और मृत लोगों के अंतिम संस्कार के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बूथ स्तर की कार्य बल समितियों का गठन किया जाएगा और यह कोविड प्रबंधन के लिए बुनियादी संरचनात्मक और कार्यात्मक इकाई होगी। अस्पतालों में बिस्तर के आवंटन के लिए एक केन्द्रीकृत प्रणाली बनाई जा रही है और इसकी देख-रेख के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शहर में 400 एम्बुलेंस तैनात की जाएंगी जिनमें से 2 प्रत्येक वार्ड के लिए समर्पित होंगी। गृह में एकांतवास और अंतिम संस्कार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरे राज्य में आज पूर्ण लॉकडाउन है, केवल आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेगी। राज्य में कल 1694 नए मामले, इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी प्राप्त 471 मामले और 21 मौतें दर्ज की गई; बेंगलुरु शहर में 994 मामले, कुल पॉजीटिव मामले: 19,710, सक्रिय मामले: 10,608 और मौतों की संख्या : 293 है।