News Entry# 0
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के तिहरीकरण के तहत निशातपुरा स्टेशन पर चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस को दोनों दिशाओं में कोटा - भोपाल - कोटा के बीच 21 अप्रैल से 2 मई तक आंशिक निरस्त रहेगी और जोधपुर - कोटा - जोधपुर के बीच ही संचालित होगी ।