पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा मुगलसराय -पटना-बरौनी के रास्ते सर¨हद-सहरसा-अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को सर¨हद से सहरसा तक चलेगी। वापसी में सहरसा-अंबाला कैंट पूजा स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर से 9 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को सहरसा से अंबाला कैंट तक चलेगी।
यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दी। बताया कि ट्रेन संख्या 4912 सर¨हद-सहरसा पूजा स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को सर¨हद से 17.05 बजे खुलकर अगले दिन 10.05 बजे मुगलसराय, 11.36 बजे बक्सर, 12.36 बजे आरा, 13.50 बजे पटना, 14.45 बजे बख्तियारपुर, 15.30 बजे मोकामा, 16.40 बजे बरौनी, 17.25 बजे बेगूसराय, 17.58 बजे खगड़िया, 18.10 बजे मानसी व 19.15...
more... बजे सिमरी बख्तियारपुर रूकते हुए 21.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 4911 सहरसा-अंबाला कैंट पूजा स्पेशल ट्रेन सहरसा से 8.30 बजे खुलकर 8.50 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 10.21 बजे मानसी, 10.33 बजे खगड़िया, 11.30 बजे बेगूसराय, 12.05 बरौनी, 13.30 बजे मोकामा, 14.30 बजे बख्तियारपुर, 15.40 बजे पटना, 16.40 बजे आरा, 17.45 बजे बक्सर व 19.45 बजे मुगलसराय स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 12.10 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। अप व डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन उपरोक्त स्टेशनों के अतिरिक्त राजपुरा, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, नरेला, दिल्ली, कानपुर, इलाहाबाद स्टेशनों पर भी रूकेगी। इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 16 व एसएलआर के दो कोच सहित कुल 18 कोच होंगे।