14 घंटे की देरी से पहुंची महाकौशल
जबलपुर। उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे के कारण बुधवार को जबलपुर रेल मंडल तक आने या होकर गुजरने वाली डेढ़ दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों की देरी से आईं-गईं। दिल्ली-जबलपुर के बीच चलने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस जहां अपने तय समय से 4.30 घंटा लेट आई वहीं महाकौशल एक्सप्रेस 14 घंटा लेट नगर पहुंची। इन दोनों ट्रेनों के लेट हो जाने से यात्रियों को रास्ते में और उन्हें लेने स्टेशन पहुंचने वाले नगरवासियों को परेशान होना पड़ा। वहीं अन्य ट्रेनों के लेट चलने से इंक्वायरी काउंटर पर बड़ी संख्या में यात्रियों का जमावाड़ा लगा रहा।
यह...
more... मुख्य ट्रेनें रहीं लेट
नंबर ट्रेन देरी से
15009 लखनऊ-जबलपुर 9.30 घंटा
12190 निजामुद्दीन-जबलपुर 14 घंटा
12191 दिल्ली-जबलपुर 10 घंटा
12150 पटना-पुणे सुपर 06 घंटा
16360 पटना-एर्नाकुलम 14 घंटा
12296 पटना-बेंगलोर 08 घंटा
22104 फैजाबाद-एलटीटी 05 घंटा
12141 मुंबई-राजेन्द्रनगर 18.30 घंटा