Trial done today
A+ A-
कोटा. ।
रेलवे की ओर से वाया कोटा होकर नई दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर शुक्रवार को एलएचबी कोच के रेक का परीक्षण किया गया। कुल 14 कोच के इस रेक को परीक्षण के दौरान 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा गया।
यह...
more... खाली ट्रेन रेक नई दिल्ली से सुबह 8.18 बजे रवाना हुआ और दोपहर 12.40 बजे कोटा जंक्शन पहुंचा। कोटा से यह रेक दोपहर 12.50 बजे रवाना हो गया और शाम 7 बजे वडोदरा पहुंचा। इसके मुंबई सेन्ट्रल पहुंचने का समय रात 11.30 बजे निर्धारित किया गया।
×
Read More: इधर बनाई उधर उखड़ गई सड़क
मुख्य लोको निरीक्षक आर.एन. मीना, लोको पायलट कदम सिंह और नाजिम हुसैन कोटा तक ट्रेन लेकर आए। यहां से क्रू बदला गया। इस रैक में सवारियों के भार के बराबर वजन के मिट्टी से भरे कट्टे रखे गए।
मुख्य लोको निरीक्षक ने बताया कि राजधानी की तर्ज पर दिन में नई ट्रेन चलाने के लिए परीक्षण किया जा रहा है। इसका परीक्षण मल्टीपल लोको के साथ किया जा रहा है, ताकि एक से डेढ़ घंटे कम समय में दिल्ली से मुंबई का सफर पूरा किया जाए।