आज से 31 दिसंबर तक नहीं चलेगी नागपुर-इटारसी पैसेंजर
एबी पैसेंजर इटारसी तक चलेगी तो होगी सुविधा
आमला-इटारसी के बीच दिन में सिर्फ एक पैसेंजर। उसे भी रद्द कर देने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेल प्रशासन इसके विकल्प के रूप में आमला- बैतूल शटल पैसेंजर ट्रेन को इटारसी तक बढ़ा सकता है। इसके चलने से छोटे स्टेशनों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
भास्कर...
more... संवाददाता| बैतूल
रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के चलते नागपुर-इटारसी पैसेंजर रविवार से रद्द रहेगी। रेल विभाग ने 5 नवंबर से 31 दिसंबर तक नागपुर-इटारसी-नागपुर पैसेंजर को रद्द करने का आदेश सभी स्टेशनों पर भेजा है। ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रेन रद्द होने से सबसे अधिक परेशान छोटे स्टेशनों के यात्रियों को होगी। आमला-इटारसी सेक्शन के बीच दिन में एकमात्र पैसेंजर ट्रेन नागपुर-इटारसी पैसेंजर ही है। पैसेंजर ट्रेन 57 दिनों तक रद्द रहने के कारण यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ेगा।
नागपुर-इटारसी पैसेंजर को ट्रैक मेंटेनेस के लिए 5 नवंबर से आगामी आदेश तक के लिए रद्द किया गया है। यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराने प्रयास किए जा रहे हैं। त्रिलोकसिंह कोठरी, एडीआरएम नागपुर