नागपुर-इटारसी पैसेंजर शनिवार से एक दिन के अंतराल में चलेगी। रैक मेंटेनेंस के कारण पैसेंजर 3 माह से रद्द थी। एक रैक आने से रेलवे ने पैसेंजर को एक दिन के अंतराल में चलाने का निर्णय लिया है। नागपुर-इटारसी पैसेंजर शनिवार सुबह 8 बजे नागपुर से इटारसी के लिए रवाना होगी। दोपहर 12.16 बजे बैतूल पहुंचेगी। अगले दिन रविवार को इटारसी से नागपुर के लिए रवाना होगी। रेलवे ने रैक मेंटेनेंस के लिए 5 नवंबर से पैसेंजर को रद्द कर दिया था। नागपुर-इटारसी के बीच छोटे स्टेशनों पर सिर्फ पैसेंजर ट्रेन का ही स्टापेज है। पैसेंजर ट्रेन के रद्द होने से छोटे स्टेशनों के यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही थी।
आसान सफर
रैक...
more... मेंटनेंस के कारण 3 माह से रद्द थी पैसेंजर, एक रैक आने पर शुरू की सुविधा
35 स्टेशन के यात्रियों को होगी सुविधा
पैसेंजर की दो रैक में से अभी एक ही आई है। दूसरा रैक आने तक पैसेंजर को एक दिन के अंतराल में चलाया जाएगा। पैसेंजर के चलने से नागपुर-इटारसी के 35 स्टेशन के यात्रियों को सुविधा होगी।
दूसरी रैक आने पर नियमित चलेगी
पैसेंजर का एक रैक मेंटेनेंस से आया है। इसीलिए अभी पैसेंजर को एक दिन के अंतराल में चलाया जाएगा। ट्रेन एक दिन नागपुर से दूसरे दिन इटारसी से चलेगी। दूसरी रैक आने पर पैसेंजर को नियमित चलाया जाएगा।
- अनिल वाल्दे, पीआरओ मध्य रेल नागपुर