ब्रेकिंग : भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2 पर उतरने वाला ब्रिज गिरा. हादसे में कई यात्री घायल, रेस्क्यू जारी.
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर ब्रिज पर लगे शेड गिरने से एक महिला यात्री घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय यात्री आ-जा रहे थे। इस दौरान ब्रिज पर लगा शेड गिर गया। घटना में बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर रेलवे अधिकारियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया। बताया जा रहा है कि ब्रिज के शेड निर्माण का काम चल रहा था। गनीमत रही कि हादसे के दौरान ब्रिज पर ज्यादा यात्री नहीं थे।
ओवर...
more... ब्रिज की सीढ़ियां गिरी. सीढ़ियों का मलबा गिरने से कई यात्री हुए घायल. घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल. ऑटो और एंबुलेंस से पहुंचाया गया हमीदिया अस्पताल. आज सुबह तकरीबन 9:00 बजे हुआ हादसा.
घटना के लेकर मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी जांच कर रही है। अधिकारी प्रथमदृष्टया अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रहें हैं। बता दें कि भोपाल रेलवे स्टेशन पर पिछल कई महीनों से ब्रिज पर शेड निर्माण और वैकल्पिक ब्रिज निर्माण का कार्य किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे ब्रिज का शेड गिर गया था। घटना में यात्री महिला को चोटे लगी है। मौके पर मौजूद पुलिस जवान भीड़ को समझाइश दे रही है। वहीं भीड़ भी उग्र होती दिख रही। घटना के बाद ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्रियों ने घायल को आटो और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।