Part-3/
स्त्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) और स्त्रोत पर कर संग्रह (टीसीएस) की दर में कमी
कोविड-19 महामारी से उत्पन्न आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए करदाताओं को अधिक धनराशि प्रदान करने के लिए, निवासियों को किए गए गैर-वेतनभोगी निर्दिष्ट भुगतानों के लिए स्त्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) की दरों को 14 मई 2020 से 31 मार्च 2021 की अवधि के लिए 25 प्रतिशत घटा दिया गया है। इसके अलावा, निर्दिष्ट प्राप्तियों के लिए स्त्रोत पर कर संग्रह (टीसीएस) की दर भी 14 मई 2020 से 31 मार्च 2021 की अवधि के लिए...
more... 25 प्रतिशत तक कम कर दी गई है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-
भारतीय रेलवे ने 15 दिन से भी कम समय में "श्रमिक स्पेशल" ट्रेनों के जरिये 10 लाख से अधिक यात्रियों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की
14 मई 2020 तक, देश भर के विभिन्न राज्यों से कुल 800 “श्रमिक स्पेशल” ट्रेनें चलाई गई। 10 लाख से अधिक यात्री अपने गृह राज्य पहुंच चुके हैं। यात्रियों को भेजने वाले और उन्हें अपने यहां लेने वाले राज्य की सहमति के बाद ही रेलवे द्वारा ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन 800 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में पहुंचने पर समाप्त हुआ।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-
भारतीय रेलवे 12.05.2020 से शुरू की गई विशेष ट्रेनों की विभिन्न श्रेणियों के लिए सीमित रूप में प्रतीक्षा सूची टिकट जारी करेगा
भारतीय रेलवे द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 12.05.2020 से शुरू की गई विशेष ट्रेनों में आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) की कोई व्यवस्था नहीं होगी। इसके अलावा, यह भी निर्णय लिया गया है कि प्रतीक्षा सूची के टिकट अधिकतम सीमा के साथ जारी किए जाएंगे। विशेष ट्रेनों के संबंध में, प्रतीक्षा सूची से संबंधित अन्य नियम लागू होंगे। कोई भी तत्काल/प्रीमियम तत्काल कोटा उपलब्ध नहीं होगा। दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं के लिए आरक्षण को मौजूदा निर्देशों के अनुसार लागू किया जाएगा। उपरोक्त परिवर्तन 22 मई, 2020 से शुरू होने वाली ट्रेनों के लिए लागू किए जाएंगे यानी जिसकी बुकिंग 15 मई, 2020 से शुरू होगी।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-
डॉ. हर्षवर्धन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 32 वें राष्ट्रमंडल स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. हर्षवर्धन ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रमंडल के स्वास्थ्य मंत्रियों की 32 वीं बैठक में हिस्सा लिया। बैठक का विषय था- राष्ट्रमंडल द्वारा समन्वित रूप से कोविड-19 के लिए प्रतिक्रिया देना।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-