Part-4/
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिलीं जानकारियां
• चंडीगढ़ : संघ शासित क्षेत्र के प्रशासक ने म्युनिसिपल, पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों को नियंत्रण (कॉन्टेनमेंट) क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारी निभाते समय सभी उपयुक्त सुरक्षात्मक उपकरणों के उपयोग किए जाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासक ने उप आयुक्त को यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं कि नियंत्रण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में राशन का वितरण किया जाए। निजी दानदाताओं और एनजीओ को इस कार्य में अंशदान के लिए जोड़ा जाना चाहिए। प्रशासक ने आयुक्त, नगर निगम को नियंत्रण...
more... क्षेत्रों की नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और साथ ही कचरा विशेषकर चिकित्सा क्षेत्र से मिले कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए भी कहा है। आज एक गर्भवती महिला अपने पति और एक बच्चे के साथ उत्तर प्रदेश जाने को एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन पकड़ने के लिए होल्डिंग सेंटर पहुंची। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन भेज दिया गया। वहीं उसे डिलीवरी से संबंधित पीड़ा होने लगी। तत्काल उसे जीएमसीएच-32 भेजने के लिए एक एम्बुलैंस की व्यवस्था की गई। भारी पीड़ा को देखते हुए उसे नजदीक के मनीमाजरा स्थित एक अस्पताल को भेज दिया गया, जहां उसने एक बालक को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।
• पंजाब : पंजाब सरकार ने हवाई, रेल और सड़क मार्ग से आ रहे सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रियों के लिए समेकित और समग्र दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार के अनुसार, वायरस के प्रसार को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा परीक्षण, निगरानी और आइसोलेशन (एकांतवास) ही एक मात्र उपाय है। सामान्य निगरानी के उद्देश्य से सरकार औचक आधार पर राज्य में आने वाले लोगों के ज्यादा परीक्षण कर सकती है, उदाहरण के लिए, अमृतसर और मोहाली हवाई अड्डों पर औचक आधार पर कुछ घरेलू यात्रियों के परीक्षण किए गए हैं।
• हरियाणा : मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान शर्तों के पालन में लोगों के धैर्य और समर्थन तथा राज्य सरकार द्वारा की गई कुशल व्यवस्था से महामारी से निपटने में सहायता मिली है।
• हिमाचल प्रदेश : कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य सरकार ने 24 मार्च, 2020 से पूरे राज्य में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। राज्य मंत्रिमंडल ने अपनी 23 मई, 2020 को हुई एक बैठक में जिलाधिकारियों को आवश्यकता पड़ने पर धारा 144 के अंतर्गत कर्फ्यू को 30 जून, 2020 तक बढ़ाने का अधिकार देने का फैसला किया था।
• केरल : राज्य सरकार कई हिस्सों में व्यापक स्तर पर हुए विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शुल्क सहित संस्थागत क्वारंटाइन में भेजने के फैसले में बदलाव पर विचार कर रही है। राज्य मंत्रिमंडल ने इस बात पर विचार किया कि नियमों में छूट के बाद लोग व्यापक स्तर पर लॉकडाउन की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं। राज्य में मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है और वर्तमान में कुल मामले 415 के स्तर पर पहुंच गए हैं, जिनमें से पिछले चार दिन में ही 231 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कल ही 67 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए, जो किसी एक दिन में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इनमें विदेश से आए 133 लोग और दूसरे राज्यों से आए 178 लोग शामिल हैं। अभी तक 1.35 लाख पंजीकृत लोगों में से सिर्फ 11,189 लोग ही विदेश से वापस लौटे हैं।
• तमिलनाडु : राज्य सरकार ने 15,128 करोड़ रुपये के निवेश वाले 17 निवेश समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनसे 47,150 रोजगार पैदा होने की संभावना है। उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार से चेन्नई के बिलरोथ हॉस्पिटल्स लिमिटेड की ऊपर की चार मंजिलों को कोविड-19 मरीजों के उपचार में उपयोग करने के लिए कहा है; मद्रास उच्च न्यायालय के स्वीकृत निर्माण योजना के कथित उल्लंघन पर अस्पताल के आठ मंजिला ब्लॉक के ऊपर की पांच मंजिलों को ढहाए जाने के आदेश पर शीर्ष अदालत ने रोक लगा दी है। तिरुचि केन्द्रीय कारागार में एक कैदी जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है; उस कैदी के ब्लॉक में ही रहने वाले 28 अन्य कैदियों को अधिकारियों ने आइसोलेशन के लिए भेज दिया है। कल तक कुल मामले : 17,728, सक्रिय मामले : 8,256, मृत्यु : 127, डिस्चार्ज : 9342। चेन्नई में सक्रिय मामलों की संख्या 6,056 के स्तर पर है।
• कर्नाटक : आज दोपहर 12 बजे तक कोविड के 122 नए मामले सामने आए, 14 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। आज सामने आए नए मामलों में कलबुर्गी में 28, यादागिरि में 16, हासन में 15, बीदर में 12, दक्षिण कन्नड़ में 11, उडुपी में 9, उत्तर कन्नड़ में 6, रायचूर में 5, बेलागावी में 4, चिक्कमंगलूर में 3, विजयपुरा में 2 और मांड्या, तुमकुल तथा बेल्लारी में 1-1 मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,405 तक पहुंच गई। सक्रिय मामले : 1,596, स्वस्थ हुए : 762, मृत्यु : 45।
• आंध्र प्रदेश : उच्च न्यायालय विपक्षी नेता चंद्रबाबू नायडू द्वारा लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन के खिलाफ दायर याचिका पर जांच कराएगा। राज्य सरकार ने नियंत्रण क्षेत्रों के अलावा दूसरे क्षेत्रों में फूड स्टॉल, टेक्सटाइल, ज्वैलरी स्टोर फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। 9,664 नमूनों की जांच के बाद पिछले 24 घंटों में 68 नए मामले सामने आए, एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 10 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए। कुल मामले : 2,787, सक्रिय मामले : 816, स्वस्थ हुए : 1913, मृत्यु : 58। दूसरे राज्यों से आए लोगों में से 219 पॉजिटिव मामले पाए गए, जिनमें 75 सक्रिय मामले शामिल हैं। 111 पॉजिटिव मामले विदेश से आए लोगों से संबंधित हैं।
• तेलंगाना : टिड्डियों के हमले को देखते हुए महाराष्ट्र से लगे तेलंगाना के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सामूहीकरण के चलते हैदराबाद और रंगारेड्डी में कोविड के मामले तेजी से बढ़े हैं। 27 मई को तेलंगाना में कुल पॉजिटिव मामले 1,991 के स्तर पर हैं। कल तक 172 प्रवासी जांच में पॉजिटिव पाए गए। विदेश से लौटने वाले 42 विदेशी लोग जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।