को जाननी चाहिए
तिरंगा दिवस
आज तिरंगा दिवस (22 जुलाई) है। भारत की आन, बान और शान कहे जाने वाले तिरंगे झंडे का हर भारतीय सम्मान करता है. हम हर साल 22 जुलाई को तिरंगा दिवस मनाते हैं. हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाता है. लेकिन हम में से बहुत लोगों को तिरंगा के बारे में अधिक जानकारियां नहीं होतीं. हम आपको तिरंगा के बारे में 10 ऐसी जानकारियां देने जा रहे हैं जो किसी भी भारतीय को जरूर जानना चाहिए.
संविधान सभा में तिरंगा को स्वीकार किया गया राष्ट्रीय ध्वज
तिरंगा भारत का राष्ट्रीय ध्वज है. 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज स्वीकार किया गया था। इसीलिए 22 जुलाई को तिरंगा दिवस मनाया जाता है।
महात्मा गांधी ने की थी राष्ट्रीय ध्वज की पेशकश
राष्ट्रीय ध्वज की पेशकश सबसे पहले महात्मा गांधी ने 1921 में की थी. तब उन्होंने दो रंग के झंडे की बात कही थी. बाद में उसमें चरखा को भी जोड़ा गया था।
1931 में हुआ पहला प्रस्ताव पारित
तिरंगा झंडा को भारत का राष्ट्रीय ध्वज बनाने के लिए सबसे पहला प्रस्ताव 1931 में पारित किया गया था. उसके बाद कई अन्य अवसरों पर राष्ट्रीय ध्वज को लेकर पहल की गई।
स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महसूस हुई जरूरत
स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को यह जरूरत महसूस हुई थी कि देश का एक राष्ट्रीय ध्वज होना चाहिए. इस सोच के तहत तिरंगा ध्वज बनाया गया।
केसरिया शक्ति, सफेद शांति और हरा रंग संपन्नता का प्रतीक
तिरंगा में तीन रंग केसरिया, सफेद और हरा होते हैं. बीच में 24 तीलियों के साथ गहरे नीले रंग का पहिया गतिशीलता का प्रतीक होता है. केसरिया शक्ति, सफेद शांति और हरा रंग संपन्नता का प्रतीक है।
आजादी के बाद सबसे पहले पंडित नेहरू ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
आजादी के बाद सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज 16 अगस्त 1947 को पंडित जवाहर लाल नेहरू ने फहराया. अभी हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।
अब घर पर भी फहरा सकते हैं राष्ट्रीय ध्वज
राष्ट्रीय ध्वज पहले केवल राजकीय जगहों पर ही फहराया जाता था. 26 जनवरी 2002 में ध्वज संहिता में संशोधन किया गया. अब भारतीय नागरिक घरों, कार्यालयों और फैक्टरियों में इसे फहरा सकते हैं।
झंडे की लंबाई चौड़ाई की डेढ़ गुना
ध्वज संहिता के अनुसार, तिरंगा दो अनुपात तीन में होता है. लंबाई चौड़ाई का डेढ़ गुना होती है. तिरंगा ध्वज के तीनों रंग केसरिया, सफेद और हरे भी समानुपाती होते हैं।
यहां बनते हैं तिरंगे झंडे
हुबली में बेंगेरी स्थित कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग संयुक्त संघ (केकेजीएसएस) खादी के तिरंगे झंडे बनाने का काम करने वाली देश की एकमात्र लाइसेंस प्राप्त संस्था है।
खादी से बनता है तिरंगा ध्वज
तिरंगा के निर्माण कार्य का जिम्मा खादी विकास एवं ग्रामोद्योग आयोग को सौंपा गया है. कानूनन तिरंगा ध्वज को खादी से ही बनाए जाने का आदेश है.
------------
Photo :- Prabhat Sharan ☆ Usha
Patna Jn 📷 28.12.2019
--------
SPJ WDM3D 11583 🇮🇳 Livery
GMO WAP7 39114 With 12568/Rajya Rani SF Express
Last Trip/Holi Trip on 06.03.2020
Posted thru
Follow my Trip